बरेली

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ कल्चरल कार्निवल 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में संजय कम्युनिटी हॉल में एक भव्य तीन दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में कल्चरल कार्निवल का सफल आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव ने शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए कलाकारों और रंगकर्मियों को भी एक साझा मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में बरेली के कई गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, रवि गट्टूमल अग्रवाल, संजीव कुमार सक्सेना, डॉ. मनीष शर्मा, पार्षद राजेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने कहा कि संस्था ने जैसा लक्ष्य निर्धारित किया था, वैसा ही एक सशक्त और गरिमामय आयोजन बरेली में साकार हुआ।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.सैयद सिराज ने कहा कि यह आयोजन सांस्कृतिक एकता, रचनात्मकता और राष्ट्रीय भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उन्नति शर्मा, सुनील धवन और कमल श्रीवास्तव ने किया। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय जे.सी.पालीवाल जी के द्वारा स्थापित मापदंड पर खरा उतरने व सभी के साथ और प्रयास का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button