कस्ता-मितौली पटेल सेवा संस्थान ने यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी। कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता और समावेशी व्यवस्था को बढ़ावा देने वाले यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) बिल 2026 के समर्थन में एसडीएम मितौली को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी मितौली के माध्यम से प्रेषित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष सत्य पाल पटेल ने बताया कि यूजीसी बिल 2026 उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने, समावेशी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्थान का मानना है कि यह बिल उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समानता की भावना को भी मजबूत करता है। इसी उद्देश्य से संस्था ने पूरे उत्तर प्रदेश में इस बिल के समर्थन का निर्णय लिया है।
अंत में संस्था की ओर से आग्रह किया गया कि यूजीसी बिल 2026 के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं न्यायसंगत बन सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सत्य पाल पटेल, सचिन सिंह नितिन, सुमेश वर्मा, संदीप वर्मा, देवेंद्र भारती, आशीष पटेल,अमित कुमार, राजेश गौतम और वेद प्रकाश वर्मा,संस्था से जुड़े तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।




