भरत पुर

पद दंगल में धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की रचनाओं की दी प्रस्तुति

उपखण्ड क्षेत्र के दीवली में शुरू हुआ दो दिवसीय विशाल पद दंगल

दर्शकों को किया कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों से मन्त्रमुग्ध

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहा है पद दंगल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : उपखण्ड क्षेत्र के गांव दीवली में आज 4 फरवरी बुधवार को सुबह से दो दिवसीय विशाल पद दंगल का आयोजन 05, फरवरी 2026 गुरुवार को सांय तक समस्त दीवली ग्राम वासियों (भुसावर) के द्वारा पंच-पटेलों ने दीप प्रज्जवलित कर विशाल पद दंगल का भव्य शुभारंभ किया गया। ज़हां पद दंगल धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बन कर उभरा। पद दंगल पूर्वी राजस्थान की एक महत्वपूर्ण गायन कला है,जिसे हमारे गायक कलाकार आज भी चकाचौंध भरी जिन्दगी में संजोए हुए है। वहीं ग्रामीण श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव दीवली में श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किए जा रहें विशाल पद दंगल में आमंत्रित की गई स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें धवलेराम (लालारामपुरा ) झण्डूराम मीना (शेखपुरा ) जगनराम मीना (डैडान) एवं हरकेश मास्टर पीपडी वाले आदि विभिन्न पार्टियां पौराणिक एवं धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देते हुए रामायण,नरसी भक्त और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित रचनाएं, मधुर गायन, सजीव कथा वाचन और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए माहौल भक्तिमय हो गया। विशाल पद दंगल में समस्त ग्रामवासी एक जुट होकर अपनी हाजिरी लगाकर स्थानीय एवं दुर दराज से पधारें अतिथियों सहित कलाकारों का तालियां बजाकर जयकारों के साथ इनाम देकर हौसला अफजाई किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button