पाकुड़

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर पाकुड़ प्रशासन सक्रिय, प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी

Pakur administration takes proactive steps to include eligible voters in the electoral roll; process for issuing certificates accelerated.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखण्ड में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची से संबंधित चल रही मतदाता सूची विशेष गहन पुनरिक्षण प्रक्रिया के तहत पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज लगातार सक्रिय है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। वही  पाकुड़ के अंचल अधिकारी सह- प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के नेतृत्व में आम जनता को आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है, ताकि मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो सके। अंचल अधिकारी के प्रयास से ही बड़ी संख्या में जाति प्रमाण पत्रों के आवेदनों का ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से निष्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के द्वारा सम्बन्धित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निष्पादन सुनिश्चित करे। साथ ही पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे मतदाता सूची से सम्बन्धित अपनी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित कार्यालय से सम्पर्क करे। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button