ललितपुर
स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ्य जीवन पर प्रतियोगिताएं 14 को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उ.प्र. के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब के अंतर्गत, अध्यक्ष/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं उपाध्यक्ष/सीडीओ शेषनाथ चौहान की सहमति व निर्देश के अनुपालन में आगामी 14 फरवरी 2026 को जीजीआईसी तालबेहट में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला विज्ञान क्लब समन्वय राहुल जैन ने बताया कि इसमें निम्न लिखित कार्यक्रम/प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम होगा। इसके अलावा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, कार्यकारी (स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के सम्बंधित), भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन से संबंधित पुस्तक वितरण शामिल हैं। डीआईओएस ओमप्रकाश ने समस्त राजकीय शासकीय वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देशित किया है कि सभी छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कराया जाए। इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के भी कक्षा 6-8 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभा कर सकेंंगे।



