रामपुर शाहबाद

अभिभावकों से अपील,बोर्ड परीक्षा में जाने वाले बच्चे धीमी गति से चलाए वाहन

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार यानी आज से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओ को लेकर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर समेत सभी पदाधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है। बोर्ड परीक्षाओं में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लाखों छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों सुबह और दोपहर में होगी। लिहाज़ा *शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)*। के अध्यक्ष आफताब तथा महासचिव सिफत मियां ने परीक्षा में सम्मलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं से अपील कि है परीक्षा में बैठने से पहले टेंशन न लें। फ्री माइंड होकर प्रश्न पत्र को हल करें। ध्यान से प्रश्नों को पढ़कर उनके उत्तर लिखें। साथ ही बाइक से परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थी बाइक को धीमा चलाएं। हेलमेट का प्रयोग करें घर से परीक्षा केंद्रों के लिए समय से निकले ताकि आप समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सके। जल्दी के चक्कर में बाइक को तेज गति से न चलाएं। आपकी जिंदगी अनमोल है, आप देश का भविष्य है। हम अभिभावकों से भी अपील करते है कि वह खुद ही अपने बच्चों को परीक्षा केंद्रों पर छोड़ने जाएं और परीक्षा देने के बाद उन्हें स्वयं ही वापस लेकर घर आए। अभिभावक नाबालिग बच्चों को बाइक या कार न दें। लड़के भी एक बाइक पर तीन सवारी न चलें धीमे चलें, सुरक्षित पहुंचे,इस मौके पर संगठन के संरक्षक वीपी विद्यार्थी, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, अभिषेक शर्मा संस्थापक एहसान खा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शराफत हुसैन, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष जहीर खां, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप, संयुक्त सचिव फैजी खां, कोषाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन, सचिव तकरीर अहमद समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button