गाजियाबाद

विहिप-बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ग़ाज़ियाबाद : ग्रामीण विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला ग़ाज़ियाबाद ग्रामीण की जिला बैठक डायमंड पब्लिक स्कूल, टीला गाँव में सम्पन्न हुई। बैठक में मेरठ प्रांत सेवा प्रमुख  प्रेम जी भाई  का मुख्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर जिले में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर भी व्यापक योजना बनाई गई।
बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री  अजय  जिलाध्यक्ष  अरविंद , जिला उपाध्यक्ष  धनलाल  जिला मंत्री राजेश हिंदू, सह मंत्री  कुलदीप , धर्म प्रसार प्रमुख  हरदीप , संयोजक आकाश  सहित सभी प्रखंड एवं खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जिला मंत्री  राजेश हिंदू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button