बरेली
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 21 दिसंबर तक कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों के संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। विभागों से कार्यक्रमों का विवरण BVMB पोर्टल पर अपलोड करने और फोटो probationbar@gmail.com पर भेजने की अपील की गई है।



