नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / बहेड़ी। केसर चीनी मिल पर पिछले दो वर्षों से लंबित गन्ना बकाए को लेकर प्रशासन के दबाव के बाद मिल प्रबंधन ने 11.33 करोड़ रुपये गन्ना विभाग के एस्क्रो अकाउंट में जारी कर दिए। अब गन्ना समिति द्वारा किसानों को भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस व राजस्व टीम ने मिल पहुंचकर प्रबंधन से जवाब-तलब किया था। चेतावनी दी गई थी कि 10 नवंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो प्रशासनिक भवन व आवासों को सील कर नीलामी की कार्रवाई होगी।
मिल के सीएमडी हर्ष आर. किलाचंद ने मिल बिक्री के बाद संपूर्ण बकाया भुगतान का आश्वासन दिया था। दीपावली से पहले 11.33 करोड़ के भुगतान से किसानों में खुशी है। किसानों ने जिलाधिकारी व प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।



