कानपुर
पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार ने सराहा LR किड्स गार्डन स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों का हुनर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : सरायं चौराहा मसवानपुर स्थित एलआर किड्स गार्डन स्कूल में आयोजित ‘वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी’ में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा तथा प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश,नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए वर्किंग मॉडल्स का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा प्रौद्योगिकी और विज्ञान ही हमारे देश का भविष्य हैं। इन नन्हे बच्चों में जो नवाचार दिख रहा है, वह सराहनीय है। शिक्षा का असली उद्देश्य जिज्ञासा पैदा करना है, और यह स्कूल उस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है। स्कूल के प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नीलिमा कटियार का सानिध्य और उनके शब्द छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए अमूल्य हैं।
प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर एनर्जी,स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और पर्यावरण सुरक्षा पर शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में जीडी वर्मा,निर्भय रेजा,शिव कुमार (ब्लू एम ऑर्डिनेंस फैक्टरीज) उपस्थित रहे।



