खैरथल

खैरथल में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल का हुआ स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल का शहर में कांग्रेस पार्षदों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हैडाऊ, पार्षद रामचन्द्र कामरेड, राजेंद्र चौधरी, तैयब खान, मनोज बुराहडीया, पवन वासु, राहुल रसगोन, उमरदिन खान सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं यश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button