झुंझुनू

प्रतिभावान बच्चो को मेडल व प्रसंशा पत्र देकर किया सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चनाना में गणतंत्र दिवस के  आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्राजसिंह धीवां ने 24 बच्चों को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले लगातार 9 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुष्पा डाकनी ने की। राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर चानना के द्वारा पहले लक्ष्य देकर घोषणा की गई थी  और स्टाफ के सहयोग से खूब मेहनत करवाकर इस बार ये सफलता 24 बच्चो ने  मुकाम हासिल किया। आगामी परीक्षाओ मे 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले को सम्मानित करने घोषणा की गई। सम्मानित होने वालो मे कक्षा 12 विज्ञान वर्ग मे छात्र मंजीत,दिव्या, कंचन, कंचन कुमारी, माया,मोनिका, प्रतिज्ञा,रोहित सोनू कला वर्ग मे दीक्षा सानिया वाणिज्य वर्ग मे रजिया रितु कक्षा 10 मे अनु, शबनब,सना, दीपक, कमलेश, रितिका, मितेश, मीनाक्षी, कमल, मुस्कान बच्चो के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड की गईं। कक्षओ मे प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया  पूर्व व्याख़ाता रामप्रसाद चाहर ने बोर्ड परीक्षा मे प्रथम स्थान को 1100रुपए व दूसरे स्थान को 500रूपये व स्कूल टॉपर मंजीत को 2100 रूपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
इस मोके पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button