गाजियाबाद

संविधान दिवस पर जागरूकता का संदेश, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र

जन शिक्षण संस्थान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, संविधान के मूल्यों के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार,  को जन शिक्षण संस्थान, गाजियाबाद के शक्ति नगर, डासना स्थित कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से कौशल विकास पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता और उसकी महत्ता को समझाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय प्रोग्राम ऑफिसर  गुरुदीन ने किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर  मोहित, लेखाकार  राम कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर कुमारी रहनुमा, फील्ड असिस्टेंट  पंकज त्यागी, कार्यालय सहायक  रामराज, अनुदेशिका सरिता एवं अर्चना सहित संस्थान के सभी रिसोर्स पर्सन ने सक्रिय सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को संविधान की भावना को समझने और उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button