खैरथल

बालिका शिक्षा व बाल- विवाह रोकथाम का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
किशनगढ़बास। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ग्राम पंचायत चिकानी के सरकारी विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ग्राम साथिन जिन्नी कुमारी ने बताया कि ग्राम पंचायत चिकानी, किथूर, कोलगांव, जाजोर, घासोली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण व छात्रों को बालिका शिक्षा व बाल विवाह रोकथाम व बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश व विभागीय योजना, लाडो योजना की जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को बाल-विवाह मुक्त राजस्थान बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता यादव ने भी बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम साथिन, कार्यकर्ता, ग्राम सचिव सहित बालक बालिकाएं मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button