बरेली
बरेली में 1,22,550 राशन कार्ड संदिग्ध, सत्यापन शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली जिले में सरकारी मुफ्त राशन का लाभ ले रहे 1,22,550 राशन कार्ड धारक संदिग्ध पाए गए हैं। राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) से लाभार्थियों के रिकॉर्ड का मिलान करने पर यह खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, वाहन मालिक और अधिक कृषि भूमि वाले परिवार भी निशुल्क राशन ले रहे हैं। इन सभी का तहसीलवार सत्यापन पूर्ति निरीक्षकों से कराया जा रहा है। सत्यापन में अपात्र पाए जाने वालों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध कार्ड धारकों की सूची मिल गई है। सत्यापन का सिलसिला शुरू हो गया है। अपात्रों की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



