खैरथल

जिला रसद विभाग ने एक फ़ास्टफूड विक्रेता के मकान से एक दर्जन सिलेंडर किये जब्त

 गैस एजेंसी को किये सुपुर्द 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल : जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को शहर के मंडी बाईपास रोड के समीप एक फ़ास्टफूड विक्रेता के गोदाम पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन गैस सिलेंडर जब्त किये।
  प्रवर्तन निरीक्षक पूजा शर्मा की अगुवाई में दोपहर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नौ घरेलू सिलेंडर व तीन काॅमर्सशियल  सिलेंडर पकड़े। मौके पर कार्यवाही कर गैस एजेंसी खैरथल इण्डेन को सुपुर्द किये। इस दौरान सहायक निरीक्षक एकता गहलावत भी मौजूद रही। लोगों के अनुसार त्योहारों पर घरेलू सिलेण्डर के अवैध उपयोग शहर मे आम बात है ।बाजार मे फास्ट फूड के ठेलो पर घरेलू सिलेण्डर खुले आम उपयोग मे लाये जाते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button