खैरथल

पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

सीएमएचओ अरविंद गेट रहे मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पुरुषार्थ फाउंडेशन एवं ऊंची उड़ान फाउंडेशन के द्वारा रविवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  अरविंद गेट ने शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पुरुषार्थ फाउंडेशन और लक्ष्य की ओर ऊंची उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे ताकि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।दोनों संस्थाओं व अतिथियों ने संस्थाओ की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्राह्मण महिला समाज उपाध्यक्ष ममता शर्मा, पुष्करणा समाज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश माधु, रिंकू शर्मा,आशा,मुकेश अग्रवाल, पुनम शर्मा, जीगर शर्मा, राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button