अमरोहा

मछली पकड़ने गए राजमिस्त्री की डूबकर मौत

गांव में पसरा मातम।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव से मछली पकड़ने गए युवक की गंगा में डूब कर मौत परिजनों में कोहराम। बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरेरी निवासी 45 वर्षीय मुनि देव पुत्र हरि सिंह की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक मुनि देव ​राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।मुनि देव दोपहर में अपने साथी गांव निवासी श्याम के साथ गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय वह अचानक गहरे पानी में आ गया और डूबने लगा। साथी श्याम ने शोर मचाया, जिसके बाद कई लोग दौड़े, लेकिनतब तक अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक मुनि देव की डूब कर मौत हो चुकी थी।​घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी भोली और उनके एक बेटा-एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रहीहै।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button