मुरादाबाद
भारतीय किसान यूनियन और अधिकारियो के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक ने एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बिजली बिल, जर्जर पोल और विद्युतीकरण की समस्याओं को उठाया।
किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके
भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को बुलाकर तहसील सभागार में अपनी मौजूदगी में वार्ता कराई ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के युवा जिला अध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कुछ दिन पूर्व मांगों को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया था। जिसमें बिजली बिल गलत आने, लाइनों के नीचे पेड़ होने, बरसात में बिजली बाचित होने के अलावा भिड़वाड़ी में गांव से दूर स्थित आबादी का विद्युतीकरण ना होने, जर्जर विद्युत पोल बदलवाने आदि की मांगों को रखा गया था।



