बरेली

नगर निगम ने 37 अवैध कब्जेदारों को थमाए अंतरिम नोटिस, चलेगा बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम ने शहर के डेलापीर तालाब और कोहाड़ापीर के शाहबाद इलाके में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने 37 अवैध कब्जेदारों को अंतरिम नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में कब्जा न हटाने पर निगम की ओर से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बीते 26 सितंबर को हुए बरेली में बवाल के बाद बीडीए, पुलिस प्रशासन के साथ अब नगर निगम भी एक्शन में आ गया है। 27 कब्जे शाहबाद और 10 कब्जे डेलापीर तालाब पर हैं।
सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी तैयारी हो रही है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इन कब्जेदारों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की। अब दोबारा नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि यह अंतिम मौका है। संपत्ति विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में बने भवनों, दुकानों और बारातघरों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे के आधार पर कब्जाधारकों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन और निगम ने सरकारी जमीनों, अवैध हो नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कब्जेदारों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की। अगर तय समय सीमा में निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम की संपत्ति विभाग टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button