बोकारो

बोकारो में ऐतिहासिक कार्रवाई, एक साथ 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अपराधियों से मिलीभगत का आरोप

Historic action in Bokaro: 28 policemen suspended simultaneously, accused of colluding with criminals

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड के बोकारो जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूरे थाना के 28 पुलिसकर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया है। बोकारो एसपी कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात जारी आदेश में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया। यह कार्रवाई पिण्ड्राजोरा थाना से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद की गई है।
क्या है मामला?
पूरा मामला 24 जुलाई 2025 को दर्ज एक अपहरण केस से जुड़ा है। खुंटाडीह की रहने वाली रेखा देवी ने अपनी 18 वर्षीय बेटी पुष्पा महतो के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि थाना के कई पुलिसकर्मी जानबूझकर केस को कमजोर कर रहे थे। उन पर आरोप है कि वे अभियुक्तों के साथ सांठगांठ कर जांच को प्रभावित कर रहे थे।
SIT जांच में बड़ा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। SIT ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए।
ऐतिहासिक कार्रवाई मानी जा रही
एक साथ 28 पुलिसकर्मियों का निलंबन झारखंड पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। यह कदम न केवल पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कानून व्यवस्था से समझौता करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button