शामली

जुआ खेलते एक युवक गिरफ्तार, 220 रुपये व मोबाइल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने मंगलवार देर रात जुआ खेलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 220 रुपये की नकदी और एक ओप्पो मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान उर्फ गुड्डू पुत्र वकील निवासी मोहल्ला कलंदरशाह, शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शरदकांत शर्मा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button