बरेली
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन ; संजीव अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बुधवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, डॉ. प्रवीन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, नीतू मेहरोत्रा, नीतू जौहरी ने दीप प्रज्जवलन किया। विधायक ने गुब्बारे उड़ाकर व कबूतर मुक्त कराकर विधिवत् शुभारंभ किया।
पहले मैच में दास कॉलेज बदायूं ने 102/8 बनाए, बरेली कॉलेज 101 पर ढेर। दूसरे में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने 163/3 बनाए, गंगा शील 53 पर सिमटी। सेमीफाइनल में एमजेपीआरयू ने दास कॉलेज को 4 विकेट से हराया।
खिलाड़ियों से परिचय के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। मौके पर अंपायर अंकित कुमार, जितेंद्र शाह, मुकेश कुमार, विशेषज्ञ माजिद खान, निरीक्षक कमलकांत वेनवाल रहे। संचालन डॉ. रेशु जौहरी ने किया। प्रफुल्ल पाठक, संचित कक्कड़, मयंक शर्मा, अजीत सिंह, रामलखन, डॉ. विपुल मेहरोत्रा, डॉ. अरविंद शर्मा, संजीव सक्सेना, शोभित अग्रवाल, डॉ. सुमित अग्रवाल, प्रथमेश कुमार, राकेश कुमार, रितू सिंह मौजूद रहे।




