बागपत

सरूरपुर कला में नेमिनाथ मोक्षकल्याणक महोत्सव सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। प्राचीन श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां में दो दिवसीय मोक्षकल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्तिभाव और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
1 एवं 2 जुलाई को आयोजित इस पावन पर्व में श्रद्धालुओं का विशाल जनसंगम उपस्थित हुआ। इस अवसर पर भगवान नेमिनाथ जो कि जैन परंपरा के 22वें तीर्थंकर हैं के जीवन, तप और मोक्ष की पावन स्मृति में विविध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण आयोजन आयोजित किए गए। महोत्सव की शुभ शुरुआत भगवान के पंचामृत अभिषेक एवं विशेष शांतिधारा से हुई, जिसके उपरांत प्रभु के चरणों में श्रद्धाभाव से निर्वाण लाडू समर्पण संपन्न हुआ। तत्पश्चात भव्य नेमिनाथ विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और संयम से भाग लिया। मुनिश्री विव्रत सागर जी एवं मुनिश्री विश्वार्थ सागर जी के पावन सान्निध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक गहराई प्रदान की। मुनिराजों के प्रवचनों में वैराग्य, संयम और आत्मकल्याण की अमूल्य शिक्षा प्रदान की गई।
मुख्य सांस्कृतिक आयोजन के रूप में 1 जुलाई को रात्रि 7 बजे से भक्तामर दीपार्चना का आयोजन हुआ। इसके पश्चात कलावंत मयूर जैन सागर द्वारा राग से वैराग्य की ओर विषय पर एक प्रेरणाप्रद नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे संगीताचार्य ऋषभ जैन सरस एंड पार्टी दिल्ली ने संगीतमय भावनाओं से समृद्ध किया। श्री जिनशासन प्रभावना संघ, ज्योति कॉलोनी दिल्ली द्वारा प्रभु चरणों में 22 किलो का दिव्य निर्वाण लाडू समर्पित किया गया, जो दान, श्रद्धा और जिनप्रेम की भव्य अभिव्यक्ति बना। साथ ही बागपत युवा मंच द्वारा भी 22 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित किया गया, जो स्थानीय युवाओं की संगठित श्रद्धा, सेवा भावना और धर्मनिष्ठ जागरण का प्रेरक उदाहरण बना। विधान पुण्यार्जक के रूप में श्रीमान प्रदीप जैन एवं श्रीमती सुधा जैन (मेरठ) ने नेमिनाथ विधान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। भोजन पुण्यार्जक श्रीमान राजेश जैन रानू दिल्ली रहे, जिन्होंने भक्तों के लिए स्नेहपूर्ण सामूहिक भोजन की व्यवस्था कराई। पूरे महोत्सव की समर्पित संकल्पना एवं कुशल निर्देशन युवा प्रतिष्ठा रत्न, विशिष्ट वाग्मी, श्रद्धा और प्रबंधन के अनुपम समन्वयकर्ता बाल ब्रहमचारी नमन भैया सरूरपुर कलां द्वारा संपन्न हुआ, जिनकी कार्यशैली में संयम, योजना और समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला।
सम्पूर्ण आयोजन समिति में सुनील जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, मनीष जैन, सचिन जैन, आशीष जैन सहित अनेक श्रद्धालु बंधुओं ने तन-मन-धन से अत्यंत सराहनीय योगदान दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button