थाना परिसर में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली,हुई मौत
डिप्रेशन में गोली मारकर हत्या करने की आशंका सहित पुलिस जांच में जुटी...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड । धौलाना थाने में ड्यूटी के दौरान सिपाही आशीष वर्मा ने थानेवमे पहरा देते समय अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली । डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य सही न होने कारण गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। जबकि वहीं घायल सिपाही को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान सिपाही आशीष वर्मा की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार , आशीष वर्मा थाना धौलाना में तैनात थे और वह थाने में पहरे की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली,गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया । साथी पुलिसकर्मी तत्काल घायल सिपाही को अस्पताल लेकर पहुंचे , लेकिन रामा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक , आशीष वर्मा आगरा के रहने वाले थे और 15 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर थाने में पहरा दे रहे थे। उनके मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आ रही है ।हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , थाना धौलाना पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षी आशीष कुमार के द्वारा सशस्त्र ड्यूटी की जा रही थी , इसी दौरान उनके साथियों ने धमाके की आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखने पर आशीष के चेस्ट में गोली लगी थी और राइफल किनारे पड़ी थी । उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई । आशीष की जेब से छह पेज का नोट बरामद हुआ है , जो सुसाइड नोट है । इस सूइसाइड नोट में खुद को मनोरोगी बताते हुए इलाज कराना और अब इलाज कराने से परेशान होकर इलाज न कराना बताया गया है । इस छह पेज का अवलोकन करने पर पता चला है कि आशीष ने अपने संगी साथियों और अधिकारियों की प्रशंसा की है । आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है । सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है । मामले में जांच की जा रही है ।




