खैरथल
जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आज निकाली जाएगी विशाल आक्रोश रैली
भाजपा ने फिर प्रेस कांफ्रेस कर दी सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में कल गुरुवार को जिला मुख्यालय खैरथल पर जिला का नाम बदलने सहित जिला मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध में विशाल रैली निकाली जाएगी
समिति के सदस्य ओमप्रकाश रोघा व गिरीश डाटा ने बताया की रैली गुरुवार को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे से किशनगढ़ रोड स्थित शहीद भगत सिंह तिराये से आरम्भ होंगी जो रेलवे फाटक होते हुए मुख्य बाजार, तिरंगा मार्किट, सिंधी बाजार, पुरानी अनाज मंडी,नासराबाद रोड होते नई अनाज पहुंचेंगी!जहाँ कलक्ट्रेट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौपा जायेगा
रैली में जिले भर के लोग मौजूद रहेंगे
रैली में किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया,मुंडावर विधायक ललित यादव,
जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव,सदस्य शामिल होंगे


