धनबाद

सीबीआई ने रिश्वतखोर बीसीसीएल पीएफ क्लर्क और सीएमपीएफ सेक्सन ऑफिसर को 20 हजार रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ धर दबोचा

CBI caught the corrupt BCCL PF clerk and CMPF section officer red handed with the bribe amount of Rs 20,000

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रिश्वतखोर को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ दबोचा है। धनबाद जिले में बीसीसीएल पीएफ क्लर्क धीरज निषाद और सीएमपीएफ सेक्सन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता को 20 हजार रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बीसीसीएल सेवानिवृत्त कर्मी से रिटायरमेंट रकम निकालने के नाम पर बीसीसीएल पीएफ क्लर्क ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रिश्वत मांगी थी। इसे लेकर सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी के पुत्र शिकायतकर्ता ने सीबीआई से शिकायत की थी। बीसीसीएल बस्ताकोला कार्यालय से धीरज निषाद को पहले सीबीआई दबोची। जिसके बाद सीबीआई अधिकारी पूछताछ की, पूछताछ में धीरज निषाद ने बताया कि रिश्वत की रकम सीएमपीएफ सेक्सन ऑफिसर को विष्णु प्रसाद गुप्ता को सीएमपीएफ कार्यालय में देना है। सीबीआई की टीम धीरज निषाद को सीएमपीएफ कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पहले से सीबीआई जाल बिछाई हुई थी।बीसीसीएल क्लर्क से रिश्वत की रकम लेने के साथ विष्णु प्रसाद गुप्ता को पकड़ ली। सीबीआई की दोनों से पूछताछ कर रही है। वही सीएमपीएफ कार्यालय में कागजातों को भी खंगाल रही है। सीबीआई एसपी पीके झा ने कहा रिटायरमेंट के कागज देने को लेकर बीसीसीएल पीएफ क्लर्क 20 हजार की मांग सेवानिवृत्त बीबीसीएल कर्मी से किया था। सेवानिवृत्त बीबीसीएल कर्मी के पुत्र ने शिकायत किया था। जिसके बाद जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया है।दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई की इस साल की यह छठवा ट्रैप है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button