पाकुड़

डाउन जयनगर के लोको पायलट जे पासवान अचानक हुए चेतना शून्य

Jaynagar's loco pilot J Paswan suddenly lost consciousness

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आज 7 अगस्त 2025 को डाउन जयनगर के लोको पायलट जे पासवान नगरनवी स्टेशन पहुंचते ही अचानक से चेतना शून्य हो गये। ईआरएमसी कार्यकर्ता भोपाली कुमार यादव एवं गौरव कुमार लोको पायलट को तुरंत सूचना मिलते ही उन्हें नगरनवी से पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी इलाज के लिए ले गये। वहां से तत्काल उपचार के बाद पायलट को पाकुड़ स्टेशन लाया गया और अप हावड़ा मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस से उन्हें मालदा रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के लिए भेजा गया, जैसा कि ऊपर से आदेश आया। सदर अस्पताल पाकुड़ से भी उन्हें मालदा के लिए ही रेफर किया जा रहा था। हम लोगों को यह गर्व होना चाहिए कि हमारे बीच में ऐसे भी कार्यकर्ता मौजूद हैं जो कर्मचारी के कल्याण के लिए अपना समय इस प्रकार देते हैं। यह एक प्रेरणादायक तथ्य है। इन्होंने संगठन से ऊपर उठकर काम किया है। ऐसे कार्यकर्ता सेल्यूट के पात्र हैं। कर्मचारी किसी भी संगठन से सम्बन्धित हो, हम लोगों को एक- दूसरे की सहायता के लिए इसी प्रकार तत्पर रहना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button