मुरादाबाद

सरकारी खजाने को पहुंचाया जा रहा नुकसान खुलकर हो रही धांधली , जनता

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

मुरादाबाद। वार्ड 69 की पार्षद रूबी परवीन के प्रतिनिधि अफसर अली ने बताया कि टेंडर होने के पश्चात जिसे ठेका मिलता है। वह निर्माण करता है। वह नई टाइल्स लगा रहा है या पुरानी टाइल्स यह देखना नगर निगम का काम है।

नगर निगम में धांधली खुलकर हो रही है। जनता परेशान है। बावजूद इसके नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अवर अभियंता सब आंख मुंदे बैठे हुए हैं और इन पर जनता की शिकायत का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। वार्ड नंबर 69 पीर का बाजार गली नंबर b1 करूला में खुलेआम सड़क निर्माण धांधली की जा रही है। नई की जगह पुरानी टाइल्स लगाई जा रही है। इस मामले में ठेकेदार का कहना है कि उसे 40% नई टाइल्स के साथ 60% पुरानी टाइल्स लगाने का ऑडर्र हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें जब भी कोई टेंडर होता है तब उसमें कहीं नहीं लिखा होता है कि यह जो निर्माण कार्य किया जाएगा। वह पुरानी टाइल्स/ब्रिक या पुराने निर्माण सामग्री से होगा। मगर वार्ड नंबर 69 पीर का बाजार गली नंबर b1 करूला में करीब 120 मीटर सड़क निर्माण का टेंडर नगर निगम की ओर से किया गया है जहां पर दोनों तरफ नालियां और इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम होना है। ठेकेदार ने पूरी सड़क को खोद डाला है और उसकी टाइल्स निकाल ली है और अब निकाली गई उसी टाइल्स का उपयोग सड़क को बनाने में किया जा रहा है जिसका मोहल्ले के लोगों ने काफी विरोध किया और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की

उसी सड़क से टाइल्स उखाड़ कर नई सड़क बनाता ठेकेदार।

मोहल्ले के लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। लोगों ने मांग की, कि इस तरह के सरकारी काम में धनराशि के बंदरबाट को रोका जाए। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता और अवर अभियंता से की। मगर वहां पर किसी ने इस भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने की कोशिश नहीं की और वहीं ठेकेदार का बेफिक्र होकर कहना है कि उसे तो 40% नई टाइल्स और 60% पुरानी टाइल्स लगाने के लिए विभाग के इंजीनियर ने कहा है। इसका उसके पास लिखित में एग्रीमेंट है। मगर जब ठेकेदार से एग्रीमेंट की कॉपी मांगी गई तो उसने एग्रीमेंट को दिखाने से इन्कार कर दिया। बस इतना कहता रहा उसके पास तो एग्रीमेंट है।

लोगो का यह भी कहना है

लोगो ने कहा कि यदि ठेकेदार से नगर निगम को 40 पर्सेंट ही नई टाइल्स लगवानी थी तो बाकी की 60 पर्सेंट पुरानी टाइल्स उखाड़ने की क्या जरूरत थी और जो 40 पर्सेंट पुरानी टाइल्स उखाड़ी गई है उसका क्या होगा इससे साफ पता चलता है कि कुछ न कुछ तो घपला है
अब क्या खपला है ये तो जांच ही बतायेगी फिलहाल प्रतिनिधि क्षेत्रीय पार्षद का क्या कहना है ये देखते हैं।

प्रतिनिधि क्षेत्रीय पार्षद,
ठेकेदार कैसी टाइल्स लगा रहा यह देखना हमारा काम नहीं

वार्ड 69 की पार्षद रूबी परवीन के प्रतिनिधि अफसल अली ने बताया कि मोहल्ले में जो सड़क खराब होती है। उसे बनाने का प्रस्ताव उनके द्वारा नगर निगम को दे दिया जाता है। जहां से टेंडर होता है। टेंडर होने के पश्चात जिसे ठेका मिलता है। वह निर्माण करता है। वह नई टाइल्स लगा रहा है या पुरानी टाइल्स यह देखना नगर निगम का काम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button