गोड्डा

शिवकुमार बने ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

गोड्डा अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधान संघ के पुनर्गठन को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष आशुतोष महतो की अध्यक्षता में सदर प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से शिवकुमार साह को प्रखंड अध्यक्ष, कृष्ण मोहन को उपाध्यक्ष, कृष्णकांत महतो को सचिव, प्रदीप कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार झा को महासचिव, प्रेमलाल महतो को उपसचिव मनोनित किया गया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में ग्राम प्रधान संघ की सदर प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर दर्जनों ग्राम प्रधान व प्रखंड के पदाधिकारियों ने अहम योगदान दिया।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार साह ने सदर प्रखंड के ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाने के लिए तमाम ग्राम प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके उपर जो दायित्व सौंपा गया है उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रखंड कमेटी गठन के उपरांत प्रधान संघ की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही जिला कमेटी के साथ बैठक कर मांगों की दिशा में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण किया गया एवं मिठाइयां बांटी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button