गोरखपुर

गोला थाने से छह उपनिरीक्षकों का तबादला, छह नए दरोगाओं की तैनाती

तीन राजघाट, दो एम्स और एक पिपराइच भेजे गए; राजघाट, शाहपुर, गोरखनाथ समेत विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
    गोरखपुर : पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत गोला थाने पर तैनात छह उपनिरीक्षकों का जिले के अन्य थानों में तबादला कर दिया गया है। वहीं, विभिन्न थानों से छह उपनिरीक्षकों को गोला थाने पर नई तैनाती दी गई है। इनमें एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।
          स्थानांतरण सूची के अनुसार, गोला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुशवाहा, अर्पित मिश्रा और अमित पाठक को थाना राजघाट भेजा गया है। उपनिरीक्षक आशीष यादव को चौकी जंगल धूषण, थाना पिपराइच भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक आनंद कुमार और राकेश कुमार सिंह को थाना एम्स में तैनाती दी गई है। दूसरी ओर, थाना पिपराइच से उपनिरीक्षक रघुवीर गौतम, थाना सहजनवां से हर्षित कुमार, थाना राजघाट से विकास कुमार यादव, थाना शाहपुर से आशुतोष सैनी, थाना गोरखनाथ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजनाथ सिंह और थाना चिलुआताल से उपनिरीक्षक ज्ञानचंद पटेल को गोला थाने पर तैनाती मिली है।
         इस तरह गोला थाने से छह उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, जबकि छह नए उपनिरीक्षकों ने यहां आमद दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button