गोड्डा

दिव्यांग जनों के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित, 133 लोगों ने कराया पंजीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त कृत्रिम अंग प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 133 लोगों ने आवेदन जमा किए, जबकि 5 से 10 आवेदन विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र ऑनलाइन नहीं होने के कारण वापस कर दिए गए। शिविर के नोडल पदाधिकारी बीडीओ अभिनव कुमार थे। जिले से आई टीम में ऑडियोलॉजिस्ट अविनाश कुमार, पी एंड ओ दीपक मंडल तथा डाटा ऑपरेटर तुषार वर्मा शामिल थे। वहीं, सहयोग के लिए महिला पर्यवेक्षिका रेनू टुडू एवं मंजू कुमारी उपस्थित थीं।शिविर का आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विपणन केंद्र रांची और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सौजन्य से किया गया था। इस शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों को मुफ्त कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button