अमेठी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अमेठी नगर के देवी पाटन बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। सर्व हिन्दू समाज में ऊंच नीच, छुआ छूत, आपसी द्वेष भाव, अस्पृश्यता समेत अनेकों कुरीतियों को दूर करते हुए आपसी सद्भाव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदुओं को संगठित करते हुए भारत देश को मजबूत बनाने के लिए हिन्दू समाज को संगठित करके उनमें समरसता विकसित करने के भाव पर बल दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमेठी नगर के देवीपाटन बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश युद्धवीर ने कहा कि हिंदू एक धर्म नहीं बल्कि एक जीवन शैली है । हिंदू धर्म एक जीवन जीने की सभ्यता है ,जो संपूर्ण दुनिया को सर्वे भवंतु सुखिन के मार्ग पर चलने का दिशा निर्देश करता है। वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। संघ 100 वर्षों से संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करके राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। संघ शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन करने का कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज में कोई छोटा कोई बड़ा कोई ऊंच नीच नहीं है सब समान है। विशिष्ट अतिथि छेदी पासवान ने कहा कि आज समाजवाद, जातिवाद को हटाकर हम सबको राष्ट्रवाद को अपनाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारी शक्ति के रूप में लक्ष्मी सोनी पुष्पा कनौजिया ने भी हिंदू धर्म के एकता के लिए प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक पवन जी, नगर संघचालक अनूप कुमार,दिलीप कुमार सिंह, रामराज, सूबेदार बी पी मिश्र,अरुण,अभीष्ट,नगर प्रचारक संजय कुमार,युवा कवि अभिजित त्रिपाठी, रुचि पाण्डेय,दीपका शाहू,नगर प्रचार प्रमुख डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी के साथ सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह दिलीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक श्रीवास्तव ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button