अमरोहा

सपा सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी

मौलाना रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर मौलाना रशीदी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।अमरोहा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी अमित कुमार आनंद से मिले। उन्होंने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष नूर सबा ने कहा कि डिम्पल यादव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज हैं। उनके विरुद्ध सार्वजनिक मंच पर की गई अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी महिला सांसद का अपमान है।
ठेस पहुंंचाने वाली टिप्पणी
नूर सबा ने आगे कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है।
सपा नेताओं का कहना है कि यह कृत्य भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। इसलिए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button