बरेली

शील चौराहे पर गोविंदाओं ने तोड़ी दही-हांडी, बांटा प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजेंद्र नगर शील चौराहे पर राजेंद्र नगर के राजा गणपति महोत्सव 2026 के सात दिवसीय आयोजन के तहत विसर्जन से पूर्व युवाओं (गोविंदा) ने दही-हांडी तोड़कर प्रसाद बांटा।
भगवान श्री गणेश के हवन-पूजन के बाद विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने यात्रा को झंडी दिखाकर और विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार एडवोकेट ने नारियल फोड़कर गणपति विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया।
विसर्जन यात्रा में सबसे आगे हिंदुस्तान स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं का बैंड, ढोल, महिला कमेटी द्वारा भजन गायन, विभिन्न झांकियां और भगवान गणेश के सिंहासन के आगे बैंड बाजा रहा। युवा होली खेलते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते चल रहे थे।
विभिन्न स्थानों से भ्रमण के बाद भगवान गणपति के सिंहासन को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया, जहां आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अंत में सभी भक्तों ने अश्रुपूर्ण नयनों से भगवान गणेश की प्रतिमा को रामगंगा में विदाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अभय भटनागर, गर्वित भटनागर, लक्ष्य भटनागर, शांता भटनागर, निशा शर्मा, स्वाति सक्सेना, अनुज माथुर, तरुण सक्सेना, अनमोल सक्सेना, आयुष रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया। शेष कार्यक्रम अनंत चतुर्दशी तक श्री गणपति मंदिर, शील चौराहा पर ही होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button