मेरठ
साम्प्रे न्यूट्रिशन्स लिमिटेड ने 355 करोड़ रुपये के एफसीसीबी जारी करने को मंजूरी दी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। अग्रणी कन्फेक्शनरी निर्माता साम्प्रे न्यूट्रिशन्स लिमिटेड के बोर्ड ने 3 अक्टूबर 2025 को 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 355.06 करोड़ रुपये) मूल्य के फॉरेन करंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (एफसीसीबी) जारी करने को मंजूरी दी है। कंपनी 1 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति बॉन्ड के हिसाब से 400 एफसीसीबी जारी करेगी।
इससे जुटाई गई राशि ईजिप्त और लाइबेरिया जैसे उभरते बाजारों में कंपनी के वैश्विक विस्तार के लिए उपयोग की जाएगी। इश्यू का प्रबंधन एरीज़ कैपिटल लिमिटेड करेगी और बॉन्ड अफ्रिनेक्स एक्सचेंज मॉरीशस पर 10 से 15 अक्टूबर 2025 तक सूचीबद्ध होंगे।
बोर्ड ने हाल ही में 1:1 बोनस इश्यू और 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर को 5 रुपये के दो शेयरों में विभाजन की भी मंजूरी दी है। बोनस शेयर 19 दिसंबर 2025 तक जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा, कंपनी ने 5.5 लाख वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित किया है और तोलाराम वेलनेस लिमिटेड (नाइजीरिया) तथा रामा एक्सपोर्ट्स के साथ उत्पादन समझौते किए हैं, जिनसे अगले तीन वर्षों में लगभग 45 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।


