Uncategorizedअलवर
पुरुषार्थी समाज ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 150 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित…
देश के विकास में पुरुषार्थी समाज की महती भूमिका: संजय शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर : पुरूषार्थी समिति जिला अलवर के तत्वावधान में अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम अलवर में समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया।
पुरुषार्थी समिति जिला अलवर के द्वारा शिक्षा ,उच्च शिक्षा खेल जगत सहित अन्य श्रेणियों के प्रतिभावान बालक बालिकाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाओं को भी पुरुषार्थी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि भारत माता की सेवा करने और देश के नव निर्माण में पुरुषार्थी समाज की हमेशा महती भूमिका रही है।
देश की आजादी के आंदोलन में शहीद भगत सिंह जैसे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए।
मंत्री पुरुषार्थी समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
शर्मा ने कहा कि समिति की ओर से युवाओं और प्रतिभा बच्चों का सम्मान करना प्रेरणादायक है।
जो समाज अच्छी शिक्षा ग्रहण करता है वही आगे बढ़ता है।
उन्होंने ने कहा कि समाज की मांग पर कोचिंग और स्कूल के लिए जमीन आवंटन के प्रयास होंगे।
इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि अलवर जिले के पुरुषार्थी समाज ने सेवा के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।
समिति के संरक्षक राकेश अरोड़ा ने कुछ मांगे रखी जिन्हें संसद और मंत्री के सहयोग से सरकार के पास भेजा जाएगा।
समिति के जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया व कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार जताया वहीं उन्होंने पंजाबी बोर्ड के गठन की मांग भी मंत्री के समक्ष रखी।
इस अवसर पर भाजपा नेता जय आहूजा ने कहा कि पुरुषार्थी समाज हमेशा से निस्वार्थ सेवा में हमेशा से अग्रणी रहा है।
उन्होंने समाज की सेवा को समर्पण का प्रतीक बताया और कहा कि समाज सच्ची सेवा का प्रतीक बन गया है और पुरुषार्थी हमेशा सच्चे सेवक रहे हैं।
आज इस अवसर पर समाज के 10 वीं 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं IAS RAS RJS RPS नीट शिक्षा चिकित्सा सेवाओं जरूरत मंद लोगों की निस्वार्थ सेवा स्वस्थ सामाजिक उत्थान आदि के क्षेत्र में चयनित उत्कृष्ट प्रतिभाओं व समर्पण भाव से कार्य करने वाली 160 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
संगठन के मीडिया प्रभारी विशाल गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय संजय शर्मा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने की।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जय आहूजा थे।
संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने कार्यक्रम पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
मंच संचलन सुरेश नागपाल ने किया।
इस अवसर पर महासचिव राजेश मक्कड़ कोषाध्यक्ष राजेश सेतिया संरक्षक राकेश अरोड़ा हरमीत मेंहदीरत्ता ठाकुरदास भोजवानी अशोक आहूजा सुदेश खंभरा पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीवानचंद सेतिया जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा पूर्व सभापति सुनीता खम्बरा शकुंतला सोनी के के मदान जयराज मेंहदीरत्ता बलदेवराज अरोड़ा हरगोविंद मेंहदीरत्ता तिलक चावला मीडिया प्रभारी विशाल गांधी पूर्व उपजिला प्रमुख रमन गुलाटी सिंधी समाज के अध्यक्ष गोविंद मंगलानी सुदीप कालरा कमल बांगा शिक्षाविद् राजेश मुखीजा नरेश नागपाल तिलकराज झांब हरीश भाटिया राकेश छाबड़ा तिलकराज झांब दिनेश शर्मा हरिकृष्ण खत्री राजा कोरजानी दौलतराम हजरती सुरेश थदानी पुरुषोत्तम मनचंदा अर्जुन तख्तानी हितेश ठाकुर सुदर्शन अरोड़ा अजय अरोड़ा डिंपल कथूरिया मनमोहन सिंह हरीश मनचंदा सहित जिलेभर की समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित जिलेभर के पुरुषार्थीजन मौजूद रहे।


