इस साल के अंत तक 10000 से ज्यादा पदों पर शिक्षकों को मिल सकती है नियुक्तियां

वर्ग 2 और 3 चयन परीक्षा का रिजल्ट अगले माह जारी होने की संभावना
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भोपाल: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक 10000 से ज्यादा पदों पर नए शिक्षकों को नियुक्तियां मिल सकती है आपको बता दें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय,खेल, एवं संगीत-गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) तथा म.प्र. शासन, जनजातीय कार्य विभाग के अंर्तगत माध्यमिक (विषय), प्राथमिक शिक्षक (खेल,संगीत गायन-वादन एवं नृत्य) चयन परीक्षा 2024 का परीक्षा 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी प्रश्नों के ऑनलाइन आपत्ति के लिए भी 9 मई तक का समय दिया गया था अब अब रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है सूत्रों की माने तो 20 जून के बाद वर्ग 2 और वर्ग 3 चयन परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो सकता है लगभग 10000 से ज्यादा पदों की भर्ती होगी
बदले जाएंगे भर्ती के नियम
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियम समान करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आदर्श भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। शासन ने इसकी जिम्मेदरी सामान्य प्रशासन विभाग को दी है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से इस बारे में सुझाव मांगे हैं।