खैरथल
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
खैरथल : पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से मंदिर से मंदिर जोड़ो महाअभियान के तहत आयोजित 17वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन संतोषी माता मंदिर में किया गया, जहां ढोलक की मधुर ताल पर प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र एवं भजन पाठ ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा ने सनातन संस्कृति, राष्ट्र और प्रकृति संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। संयोजक मुकेश गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के अंत मेंआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।उन्होंने बताया की आगामी हनुमान चालीसा पाठ 20 जनवरी को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित किया जायेगा!
कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा, सुनील लालवानी, अशोक गुप्ता, पोनी गुप्ता, शिशुपाल, हरद्वारी खंडेलवाल, श्याम सुंदर, नरेश गुप्ता, मेघराज, अनिल खंडेलवाल, राजकुमार, ऋषिकांत समेत अनेको महिलाए मौजूद रही।

