मुरादाबाद

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, ठगों से कराये वापस 36 हजार रूपये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमांशु ठाकुर को साइबर ठगी का शिकार होने के बाद 36,000 रुपये वापस मिले हैं। अज्ञात कॉलर ने परिजनों का हवाला देकर रकम ट्रांसफर कराई थी। हिमांशु ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। साइबर ठग अक्सर परिजनों का नाम लेकर पैसे मांगते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान नंबर से पैसे न भेजें और तुरंत शिकायत करें। इस घटना से पता चलता है कि सतर्कता से ही ठगी से बचा जा सकता है।
हिमांशु ठाकुर के पास एक अज्ञात कॉल आई
साइबर ठगी का शिकार हुए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के 36 हजार रुपये साइबर सेल ने  वापस करा दिए। जिसके बाद युवक ने टीम का आभार भी व्यक्त किया। बताया कि आशियाना स्थित रेजिडेंशियल सोसायटी के रहने वाले हिमांशु ठाकुर के पास एक अज्ञात कॉल आई थी। जिसमें कॉलर ने परिजन का हवाला देकर खाते में 36 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी होने का पता चला तो 31 मई को साइबर सेल में शिकायती पत्र देकर साइबर सेल को जानकारी दी एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया टीम ने बैंक से संपर्क करके पीड़ित के रुपये वापस करा दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button