रामपुर शाहबाद

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सैफ़नी के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार इरफान खान के पिता का बीमारी के चलते निधन 

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

रामपुर सैफनी। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन सैफ़नी के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार इरफान खान के पिता के निधन पर नगर समेत क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इरफान खान के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर ढांढस बंधाया।बब्बन खान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। बताते चले बब्बन खान नगर के पूर्व डाक कर्मी भी रहे हैं। और एलआईसी के क्लब मेंबर भी रहे है। जिसके कारण नगर व क्षेत्र के लोगों में दूर दूर तक उनकी पहचान रही हैं। परिजनो ने बताया कि बब्बन खा लगभग 6 माह से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। उनके पुत्र मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि दो दिन पहले उनकी पैर की सर्जरी हुई थी। सर्जरी कामयाब रही गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका इंतकाल हो गया। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर नगरवासियों को मिली उनके घर पर लोगो का तांता लग गया देर रात उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस द्वारा उनके निवास पर पहुंचा। शुक्रवार को नगर के पुरानी ईदगाह पर लगभग 10 बजे बब्बन खा साहब को सुपुर्द ख़ाक किया गया। उनके जनाजे में हजारों की तादात में लोग रहे। इस दौरान शाहबाद चेयरमैन वसीम खान, सैफनी चेयरमैन फैजान खान शाहबाद पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैफनी पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व आसपास के पत्रकार, सैफ़नी के पूर्व प्रधान कलीम खान समेत तमाम लोग शामिल हुए ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button