बरेली
राजश्री फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया ’’ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने कियाकिया
वनौषधि भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, के फार्मेसी विभाग में अध्ययनरत डी0फार्मा0 के छात्र-छात्राओं ने ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पीलीभीत का वनौषधि भ्रमण किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ0 हरि शंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों को औषधीय पौधे की वास्तविक पहचान एवं उनके औषधीय महत्व से अवगत कराया।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक समय में व्यवहारिक ज्ञान का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है इस के लिये राजश्री संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये ऐसे भ्रमण को प्राथमिकता देता है।
संस्थान के प्रबंधक मैनेजर इं0 रोहन बंसल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनुप्रयुक्त ज्ञान प्राप्त करने के लिये किताबों के साथ-साथ इस प्रकार के भ्रमण अति आवश्यक है एवं इसके लिये संस्थान सदैव प्रयासरत है।
इस भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के हर्बल गार्डन का अवलोकन किया। कॉलेज प्राचार्य नें विभिन्न औषधीय पौधों जैसे- अश्वगंधा, तुलसी, शतावरी, आंवला, एलोवेरा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहां के विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक पौधे के वानस्पतिक नाम, उपयोग, औषधीय गुण तथा आयुर्वेद में उनके महत्व के बारे में समझाया तथा भविष्य में फार्मेसी क्षेत्र में हर्बल दवाइयों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को अत्यन्त ज्ञान वर्धक और प्रेरणा दायक बताया। वनौषधि भ्रमण में डीन एकेडमिक प्रो0 साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, प्राचार्या डॉ0 सुचेता, वैशाली भारद्वाज, रजनी गंगवार, अफसर अली, हृदयकान्त अवस्थी, शुभम सक्सेना, प्रभात दीक्षित, हिमांशी, रविन्द्र गंगवार एवं अर्पित देवल का विशेष सहयोग रहा।



