साहेबगंज

सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ

Seven-day beekeeping training begins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज वित्तीय वर्ष2025–26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत आत्मा द्वारा चयनित25 कृषकों के लिए सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज बरहरवा प्रखंड के कालू पंचायत में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक,उद्यान दुमका दयानंद प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर गोस्वामी मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक राधाकांत गिरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन एक लाभकारी एवं शत-प्रतिशत जैविक व्यवसाय है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ फसलों की उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है।कार्यक्रम में उद्यान विभाग से प्रेम पासवान सहित आत्मा द्वारा चयनित सभी25कृषक उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने एवं उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button