हापुड़

पशु तस्कर दो ट्रक गोवंश की खाल प्रति सप्ताह लेकर जाते थे पंजाब और कानपुर।

पशु तस्कर के खिलाफ हापुड में हुआ मुकदमा दर्ज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड। गाजियाबाद के मोदीनगर – फरीदनगर मार्ग पर गोवंश की खाल से भरे दो ट्रक को पुलिस ने पकड़े थे । पुलिस द्वारा की गई  जांच में पता चला कि यह गौ वंश की खाल हापुड़ से भेजी गई थी। गोवंश की खाल से भरे ट्रक को पंजाब की जीरकपुर स्थित अजय जिलेटिन फैक्टरी में भेजा जा रहा था और कानपुर की सिल्वर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड का एक कर्मचारी हाशिम हापुड़ के रामपुर रोड कालोनी का रहने वाला है । हाशिम रामपुर रोड पर स्थित एक गोदाम में इन पशु अवशेषों को जमा करता था  और वहां से प्रत्येक सप्ताह देर रात को गोवंश की खाल से भरे दो ट्रैकों को भेजता था ।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने हापुड की चमड़ा पैठ का निरीक्षण किया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर सिल्वर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, अजय जिलेटिन फैक्टरी और कुरैशी दलित पैंठ समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button