झारखण्ड से बंगाल आ रही विस्फोटक से भरा वाहन को बंगाल पुलिस ने किया जप्त, एक गिरफ्तार
Bengal police seize vehicle laden with explosives coming from Jharkhand to Bengal, one arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखण्ड के पाकुड़ सीमा से सटे पश्चिम बंगाल बीरभूम के नलहटी में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बंगाल पुलिस ने बरामद किया है। वही मौक़े से एक आरोपी नारायण घोष को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला बीते दिनों दिल्ली बलास्ट की घटना को लेकर देश भर में हाइ अलर्ट है, इसी बिच बंगाल के बीमभूम में विशेष नाकेबंदी के दौरान पाकुड़ से आ रही एक पिकअप बोलेरो से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ (जिलेटीन) बरामद किया गया। साथ ही नलहटी निवासी एक आरोपी नारायण घोष को गिरफ्तार भी कर लिया है। सूत्रों की माने तो विस्फोटक से भरा पिकअप बोलेरो झारखण्ड से बंगाल की ओर लाया जा रहा था। जो कहीं न कहीं बंगाल को दहलाने की साजिश थी, जिसे पुलिस ने नाकाम/ विफल कर दिया है। इधर पुलिस ने इस घटना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है, फिलहाल बंगाल पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है।



