अमरोहा

हसनपुर में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

शहर में निकली प्रभात फेरी 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर । नगर में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली इस फेरी में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी की शुरुआत अग्रवाल धर्मशाला के पश्चिमी गेट से हुई। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिवचरण दास और अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फेरी का शुभारंभ किया। फेरी रहरा रोड, मुख्य बाजार, मोहल्ला महल, कायस्थान, होली चौक और पुराने डाकखाने होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। रास्ते भर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। अग्रबंधु हाथों में महाराजा अग्रसेन के झंडे लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।धर्मशाला पहुंचने पर ध्वजारोहण और आरती का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 2 बजे से बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, ड्राइंग और वेस्ट मटेरियल से शोपीस बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल न्यास, महिला अग्रवाल सभा और युवा अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button