पाकुड़

फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने की भागीदारी

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भालुकचुमा में न्यू जागृति क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 32 टीम के खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। इस आयोजित टूर्नामेंट के बतौर मुख्यातिथि जूली खृष्टमणी हेम्ब्रम व मुखिया सलोनी बेसरा के पहुंचते ही आयोजकों की ओर से उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी ठाकुरपुरा एवं एफसी हांगकांग के टीम ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे। इस दौरान खचाखच भरे दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी खेल मैदान गूंज उठी। मौके पर क्लब की अध्यक्ष साइमन मरांडी, सचिव जयराम सोरेन, बनफास सोरेन, बिनय जुलियास, ग्राम प्रधान पारमि हेम्ब्रम आदि सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button