अमरोहा

अमरोहा कलेक्ट्रेट में बाबुओं के तबादले की मांग

बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 6 साल से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अमरोहा : कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने राजस्व और चकबंदी विभाग में लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात कर्मचारियों के तबादले की मांग की है।

शासनादेश के अनुसार किसी भी कर्मचारी को एक पटल पर तीन साल से ज्यादा नहीं रखा जा सकता। लेकिन कई कर्मचारी पांच से छह साल से एक ही सीट पर कार्यरत हैं। इससे कार्यों में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

चकबंदी विभाग में नियमों के विपरीत कोर्ट और कार्यालय के कार्यों का वितरण किया जा रहा है। वरिष्ठता को नजरअंदाज कर कनिष्ठ सहायकों को न्यायालयीन जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। कुछ कर्मचारी जिनका तबादला छह महीने पहले हुआ, वे अभी भी पुराने पदों पर कार्यरत हैं।

एसोसिएशन ने एसओसी और डीडीसी न्यायालयों में मामलों के निस्तारण पर भी सवाल उठाए हैं। एसओसी स्वयं शिकायतें नहीं सुनते और कोर्ट समय पर संचालित नहीं होती। राजस्व अभिलेखागार के रिकॉर्ड की स्थिति खराब है। एसोसिएशन ने प्रतिलिपि वितरण कार्य के लिए अलग कर्मचारी की तैनाती की मांग की है। साथ ही मुआयना कार्य अभिलेखपालों से कराने की मांग की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button