गोड्डा
राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में गोड्डा के दो पहलवान शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। हरियाणा के पानीपत में 01 से 05 नवंबर तक आयोजित “69वीं अंडर 19 फ्री स्टाईल राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता” के लिए झारखंड की टीम बुधवार शाम रांची से पानीपत के लिए रवाना हुई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि टीम में गोड्डा के दो पहलवान झारखंड टीम में शामिल हैं। पहलवान जीत सिंह वीर कुंवर सिंह इंटर कॉलेज का छात्र और रामचंद्र मंडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमला का छात्र हैं। इस उपलब्धि को जिला खेल जगत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए जिला कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों ने दोनों पहलवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुश्ती के पहलवानों की ओर से समय समय पर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया जा रहा है। अब जिले के स्कूलों से भी छात्र पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने नेशनल स्तर पर जा रहे हैं। इससे कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में हर्ष देखा जा रहा है।




