बरेली
अमरोहा के सरकारी अस्पताल में मारपीट
एक्स-रे कराने आए बजरंग दल कार्यकर्ता से चिकित्सा अधीक्षक ने की धक्का-मुक्की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : मंडी धनौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक विवाद सामने आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित अपनी मां का एक्स-रे कराने अस्पताल आए थे। आरोप है कि चिकित्सा अधीक्षक कुणाल पाराशर ने अंकित के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद के दौरान चिकित्सा अधीक्षक और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक कुणाल पाराशर ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी मारा है। विवाद के दौरान का वीडियो सामने आया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ता चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।


